बुधवार, 8 मई 2024

✓।।भगवान के पर्यायवाची।।


।।भगवान के पर्यायवाची।।
पाँच दोहों में अड़तालीस पर्यायवाची शब्द
परमपिता अक्षरब्रह्म,हिरण्यगर्भ परमेश्वर।
परब्रह्म  अगोचर प्रभु,अखिलेश विश्वेश्वर।।1।।
साहब सर्वशक्तिमान, विधाता विश्वनाथ।
अक्षय अलख अनन्त ईश,भगवान जगन्नाथ।।2।।
अंतर्यामी अल्लाह,सच्चिदानन्द ब्रह्म।
साईं खुदा आदिपुरुष,व्यापक अक्षरब्रह्म।।3।।
दीनबंधु दीनानाथ,रब नित्य अखिलेश्वर।
अच्युत अज त्रिलोकीनाथ,ईश्वर व जगदीश्वर।।4।।
गॉड अल्माइटी शर्व,परब्रह्म विश्वंभर ।
परमात्मा अनादि ठाकुर , नारायण  महेश्वर।।5।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें