गुरुवार, 16 मई 2024

✓।। सोना का पर्यायवाची।।

।। सोना का पर्यायवाची।।
दो दोहों में उन्नीस पर्यायवाची शब्द

तपनीय तामरस कनक, हेम हिरण्य हाटक।
चामीकर सोना स्वर्ण,सुवर्ण रुक्म हारक।।1।।

(अ)-तामरस 

सियरे बदन सूखि गए कैसे।परसत तुहिन तामरस जैसे ।

1-कमल 2- सोना 3- ताँबा 4-धतूरा 5-सारस 

(ब)-कनक का अर्थ सोना और धतूरा आप जानते ही हैं -

कनक कनक ते सौ गुनी, मादकता अधिकाय। 
वा खाए बौराय जग, या पाए बौराय।।

कलधौत गोल्ड सुवानन,महारजत हि कंचन।
जटारूप से जातरूप, हो गया  है कुंदन।।2।।

(अ)-Gold अंग्रेजी में
(ब)-सुवानन (काम किया हुआ सोना)
(स)-जटारूप ,जाटरूप , जातरूप

जातरूप मनि रचित अटारीं। नाना रंग रुचिर गच ढारीं॥
पुर चहुँ पास कोट अति सुंदर। रचे कँगूरा रंग रंग बर॥

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें