शुक्रवार, 29 अक्तूबर 2021

√पर्यायवाची तलवार के

           ।। तलवार के पर्यायवाची शब्द।।
   (एक ही दोहे में ग्यारह पर्यायवाची शब्द)
असि करवाल दुधारा च, चन्द्रहास तलवार।
शमशीर शायक कृपाण, खंजर खड्ग कटार।।
#असि:- तलवार का प्रसिद्ध पर्याय है जिसके लिए प्रायः #भुजाली,#बरछी,#बरछा,#कुकरी या #खुखरी आदि भी आते हैं।
#करवाल:-तलवार के साथ-साथ #नख/#नाखून के लिए भी इसका प्रयोग होता है।
#दुधारा:-तलवार का एक प्रकार है जिसके दोनों ओर धार होती है,यह छोटा या बड़ा हो सकता है।
#चन्द्रहास:-तलवार को भी कहते  हैं और चन्द्रमा की उज्ज्वल आभा;चमकती हुई तलवार;एक सफेद चमकीली धातु जिससे सिक्के,गहने,बर्तन आदि बनाये जाते हैं  को भी कहते हैं। हाँ रावण की वह तलवार जिसे भगवान शंकर ने उसे दिया था उसका नाम भी चन्द्रहास था  देखें:-
#चंद्रहास हरु मम परितापं। रघुपति बिरह अनल संजातं॥
#शमशीर:- इसे #शमशेर व #बघनखा भी कहा जाता है।यह अंग्रेजी में #sword है।यह #शेर की पूँछ/नख के शक्ल का हथियार होता है।
#शायक:-सामान्यतः इसका अर्थ शर, तीर या बाण होता है लेकिन यह तलवार के अर्थ में भी प्रयुक्त होता है।
#कृपाण:- ध्यान रखें यह तलवार के लिए प्रसिद्ध है लेकिन इस जैसा ही #कृपण शब्द है जिसका अर्थ कंजूस,लोभी व लालची होता है।
#खंजर:-#छोटी तलवार होती है जिसे #क्षुरिका भी कहते है।
#खड्ग:-यह दुधारी होती है इसकी कथा है कि दानवों से तंग आकर देवताओं ने हिमालय में यज्ञ किया जिससे एक दिव्य आयुध निकाला जिसका नाम ब्रह्माजी ने खड्ग रखा।
#कटार:-ध्यान रखना है कि कटार एक बालिश्त/बित्ते का तिकोना और दुधारा हथियार है और #कुठार फरसा है।
     हिंदी के सभी क्लासेज एवं कंपेटिशन्स के लिए इम्पोर्टेन्ट शब्दों के पर्यायवाची जानने के लिए चैनल सब्सक्राइब कर बेल बटन को क्लिक करें।वीडियो पसंद आने पर कमेन्ट जरूर लिखें लाइक व शेयर करें।
      ।।धन्यवाद thank you very much।।
    

गुरुवार, 28 अक्तूबर 2021

✓।।सुरपति सुत जयन्त ( शक्रसुत ) की कथा।।

मानस चर्चा
      " तात सक्रसुत कथा सुनाएहु। 
      बान प्रताप प्रभुहि  समुझाएहु॥"
 सुन्दर काण्ड में माता सीताजी ने हनुमानजी से कहा --   " तात सक्रसुत कथा सुनाएहु। 
      बान प्रताप प्रभुहि समुझाएहु॥"
यहाँ विचारणीय है कि सक्रसुत कौन है  और उसकी कौनसी कथा सुनानी है बान प्रताप क्या है जिसे प्रभु को समझाना है आइए उस  कथा को मानस के आधार पर सुनते और समझते हैं ----
यह कथा अरण्य काण्ड के प्रारम्भ की  है जहाँ सीता हरण और रावण मरण का बीज भी अंकुरित हो गया है,  शक्र सुत प्रकरण में ही स्पष्ट हो गया  कि सीता के प्रति छोटे से छोटे अपराध करने वाले को भयानक दण्ड तो  हरण करने वाले को मरण  वरण तो करना ही होगा। इस बात के लिये सुर, नर, मुनि सबको  जयन्त प्रकरण द्वारा निश्चिंत किया गया है आईये हम भगवान शंकर के विचार श्रीराम के बारे में सुनते है फिर मूढ़ शक्रसुत की करनी और भरनी  भी ।
उमा राम गुन गूढ़ पंडित मुनि पावहिं बिरति।
पावहिं मोह बिमूढ़ जे हरि बिमुख न धर्म रति॥ 
  भरत चरित के बाद पावन और सुर,नर,मुनि मन भावन प्रभु चरित सुरपति सुत जयन्त से प्रारम्भ हो रहा है:
            पुर नर भरत प्रीति मैं गाई।
            मति अनुरूप अनूप सुहाई॥
            अब प्रभु चरित सुनहु अति पावन। 
            करत जे बन सुर नर मुनि भावन॥
अब कथा गोस्वामीजी के शब्दों में:
            एक बार चुनि कुसुम सुहाए।
            निज कर भूषन राम बनाए॥
           सीतहि पहिराए प्रभु सादर।
           बैठे फटिक सिला पर सुंदर॥
           सुरपति सुत धरि बायस बेषा। 
           सठ चाहत रघुपति बल देखा॥
सुरपति सुत मतलब सक्रसुत जिसका नाम है जयंत:
           जिमि पिपीलिका सागर थाहा। 
            महा मंदमति पावन चाहा॥
           
    सुरपति सुत जयन्त ने ऐसा क्यों किया इसके पीछे एक पुरानी कथा  है : भगवान श्रीराम का बालकपन में पतंग उड़ाना ,जयन्त पत्नी द्वारा पतंग पकड़ना फिर उसकी पतंग के स्वामी को देखने की लालसा, जिसकी पूर्ति के वचन हनुमानजी द्वारा भिजवाना कि चित्रकूट में लालसा पूर्ति होगी ,अब जब वह अपनी उस लालसा पूर्ति के लिए पूनम की रात्रि में चित्रकूट आकर राम रुप पर मोहित हो जाती है तब सठ जयन्त सीताजी को अपने चरन-चोंच से रघुपति बल परखने को मूढता में घायल कर देता है।
सुरपति सुत से एक बात और मन में आती है कि हो सकता है उसके मन में आया हो कि देवों का कष्ट दूर करने को तो यह राम कोई प्रयास ही नहीं कर रहा है पता नहीं क्या बात है, यह सुरों अर्थात्  देवों का कष्ट दूर कर भी पायेगा या नहीं चलो क्यों न अपनी कायापलट विद्या से इनका  परीक्षण ही कर लिया जाय। उसने अपनी आशंकाओं को दूर करने के लिए कर लिया परीक्षण: सीता चरन चोंच हति भागा। 
           मूढ़ मंदमति कारन कागा॥
    हो गया परीक्षण, परीक्षण  का परिणाम तो मिलना ही है  इसका प्रभाव तो पड़ना ही है :
      चला रुधिर रघुनायक जाना। 
      सींक धनुष सायक संधाना॥
अति कृपाल रघुनायक सदा दीन पर नेह।
ता सन आइ कीन्ह छलु मूरख अवगुन गेह।।
यहाँ रघुनायक द्वारा राजा रघु की कृपालुता-दीन बंधुता पर भी प्रकाश डाला गया है , विश्वजीत यज्ञ के बाद सर्वस्व दान कर चुके राजा के पास जब वरतन्तु(विश्वामित्र) शिष्य कौत्स चौदह सहस्र स्वर्ण मुद्रा  के लिये आये और राजा की दीन-हीन स्थिति को देख बिना याचना किए  ही जाने लगे तब उनके मनोरथ की पूर्ति हेतु राजा ने कुबेर पर चढ़ाई की तैयारी कर दिया जिसे जानते ही कुबेर ने अनन्त स्वर्ण मुद्राओं की वर्षा कर दी। जब रघु ऐसे तो उनका नायक जिसे रघुनायक कहते हैं वो कैसा होगा जान लेते हैं-
     प्रेरित मंत्र ब्रह्मसर धावा। 
     चला भाजि बायस भय पावा॥
     धरि निज रूप गयउ पितु पाहीं।
     राम बिमुख राखा तेहि नाहीं॥
     भा निरास उपजी मन त्रासा। 
     जथा चक्र भय रिषि दुर्बासा॥
      ब्रह्मधाम सिवपुर सब लोका। 
      फिरा श्रमित ब्याकुल भय सोका।।
रामविमुख का हाल क्या ? तीनों लोकों में उसका कोई नहीं। कैसे? ठीक वैसे जैसे दुर्बासा का भी कोई नहीं रहा। जब ऋषि दुर्बासा ने भगवान भक्त अम्बरीष पर  तप बल प्रयोग किया तब उनका क्या हुवा यह कथा जगत जानता हैं। वह कथा सुरपति अर्थात्  जयंत के पिताश्री को देवगुरु बृहस्पति तो पहले ही सुना चुके हैं-
सुनु सुरेस रघुनाथ सुभाऊ। निज अपराध रिसाहिं न काऊ॥
जो अपराधु भगत कर करई। राम रोष पावक सो जरई॥
लोकहुँ बेद बिदित इतिहासा। यह महिमा जानहिं दुरबासा।।
   वही हाल राम विमुख सुरपति सुत की भी हो रही है गोस्वामीजी  कह रहे हैं सुनते हैं-
काहूँ बैठन कहा न ओही। 
राखि को सकइ राम कर द्रोही ॥
अब रामद्रोही का हाल क्या होता है अर्थात् रामविमुख का हाल क्या होता है?सुनते हैं:
मातु मृत्यु पितु समन समाना। 
सुधा होइ बिष सुनु हरिजाना॥
मित्र करइ सत रिपु कै करनी। 
ता कहँ बिबुधनदी बैतरनी॥
सब जगु ताहि अनलहु ते ताता। 
जो रघुबीर बिमुख सुनु भ्राता।।ये होता है राम द्रोहियों के साथ इसमें तो कोई संदेह ही नहीं है।पर  यहां एक बात सबके दिमाग में आनी भी स्वाभाविक ही है कि राम विमुख की हाल तो हम जान गए पर राम की कृपा प्राप्त राम भक्त का क्या होता है,
यदि राम सम्मुख हो अर्थात राम कृपा  प्राप्त हो तब क्या होता है देखें- राम के सम्मुख होने पर क्या होता है:
गरल सुधा रिपु करइ मिताई।गोपद सिंधु अनल सितलाई।।
गरुण सुमेरु रेनु सम ताही।राम कृपा करि चितवा जाही।।
और भी देख ही लेते है:
करौ सदा तिन्ह कै रखवारी।जिमि बालकहि राखि महतारी।।
   जो जिसका अपराध करता है  उसका अपराध वही क्षमा करता है इसके लिये सत्पुरुष का मार्ग दर्शन भी मिलता है-
   नारद देखा बिकल जयंता। 
   लगि दया कोमल चित संता॥
   पठवा तुरत राम पहिं ताही। 
   कहेसि पुकारि प्रनत हित पाही॥
   आतुर सभय गहेसि पद जाई। 
   त्राहि त्राहि दयाल रघुराई॥
   अतुलित बल अतुलित प्रभुताई। 
   मैं मतिमंद जानि नहीं पाई॥
   निज कृत कर्म जनित फल पायउँ। 
   अब प्रभु पाहि सरन तकि आयउँ॥
   सुनि कृपाल अति आरत बानी। 
    एकनयन करि तजा भवानी॥
 कीन्ह मोह बस द्रोह जद्यपि तेहि कर बध उचित।
 प्रभु छाड़ेउ करि छोह को कृपाल रघुबीर सम॥
यही वह कथा है जिसे माताजी ने हनुमानजी से प्रभु श्री राम को सुनाने और उनके वाण के प्रताप को समझाने को कहा-- ।।जय श्री राम जय हनुमान।।
                     ।।धन्यवाद।।


√पर्यायवाची पेड़ के

           ।।पर्यायवाची पेड़ के।।
द्रुम दरख्त शाखी अगम,महीरुह वृक्ष विटप।
रुख तरु पुष्पद पलाशी,पर्णी पेड़ पादप।।

    
               ।।धन्यवाद।।

बुधवार, 27 अक्तूबर 2021

पर्यायवाची फल के

           ।।पर्यायवाची फल के।।
फल मीजान बीजकोश, रसाबाद फर उपज।
प्रभुभोज सस्य संतति, बीजकोट व  पुष्पज।।1।।
पुष्पाण्ड और परिणाम, सबमें बीजाधार।
पलागम नतीजा फ्रूट(fruit) ,कन्दमूल फलधार।।2।।
           ।।धन्यवाद।।

बुधवार, 20 अक्तूबर 2021

हवा के पर्यायवाची शब्द

          ।।। हवा के पर्यायवाची शब्द    ।।
हवा समीर अनिल पवन, मातरिश्वा   प्रवात।
एयर  वायु ब्रीज बयार , प्रभंजन विन्ड  वात।।
          ।।धन्यवाद।।

मंगलवार, 19 अक्तूबर 2021

√पर्यायवाची पृथ्वी के

          ।।   पर्यायवाची पृथ्वी के   ।।
       (रोचक अड़तालीस पर्याय धरती के)
वसुधा विपुला विकेशी, विश्वम्भरा वसुमति।
वसुन्धरा धरा गोवा, काश्यपी इड़ा अदिति।।1।।
उर्वरा अनन्ता अर्थ(earth),आद्या अचला अवनि।
सागरमेखला  पृथ्वी,     धरती  धरित्री  धरनि।।2।।
भू भूमि भूमंडल महि,   सर्वसहा  जया  थल।
जगती जमीन क्षिति क्षमा,क्षोणि श्यामा भूतल।।3।।
रत्नगर्भा पारा पृथ,  गो गोत्रा ग्राउण्ड(ground)।
मेदिनी कु उर्वी रसा, सहा स्थिरा माउंड(mound)।।4।।
mound का अर्थ होता है टीला आप सब जानते है टीला मतलब ढेर अतः ये सभी 48 शब्द पृथ्वी के पर्यायवाची शब्दों के ढेर है जो आपके  ज्ञान को समृद्ध करेगें। आप सभी को शुभकामनाओं सहित  धन्यवाद।

    
                  ।। धन्यवाद।।