शनिवार, 4 मई 2024

।।अपमान के पर्यायवाची शब्द।।

।।अपमान के पर्यायवाची शब्द।।
आइए हम आज अपमान का तीस पर्यायवाची इन तीन दोहों में देखते हैं -
जलील  रुसवा फटकार , बदनामी अपमान।
निन्दा अवज्ञा फ़ज़ीहत,असम्मान अवमान।।1।।
बेकदरी धर्षण  हतक,तिरस्कार अनादर।
ख़्वारी तौहीन ज़िल्लत,बेइज्जती निरादर।।2।।
उपेक्षा भद्द इंसल्ट (insult), भर्त्सना व दुत्कार।
गञ्जन परिभव अपयश च, बेआबरु धिक्कार।।3।।
।।धन्यवाद।।
एक बहुत ही प्रसिद्ध कहावत है कि -
"यदि आप स्वंय का आदर करवाना चाहते हैं तो आपको दूसरों का आदर करना चाहिए।"
इसी बात को अंग्रेज भी यो कह रहे हैं-
"If you want to have respect for yourself, you must respect others."
अपमान अमृत समझ नर,प्रतिष्ठा विष समान।
जीवन परमानंद भर, बन जा सदा महान।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें