शुक्रवार, 17 मई 2024

।। किरण का पर्यायवाची।।

।। किरण का पर्यायवाची।।
एक दोहे में चौदह पर्यायवाची शब्द
अर्चि मरीचि मयूख कर,गो प्रभा रश्मि दीप्ति।
अंशु कला दीति हि किरन, बीम रे और ज्योति।।
 Beam,Ray

।। कांति का पर्यायवाची।।

।। कांति का पर्यायवाची।।
दो दोहों में पच्चीस पर्यायवाची शब्द
उजाला आलोक चमक,उजास दमक प्रदीप्ति।
सुषमा सौन्दर्य रौनक,श्री आभा छवि दीप्ति।।1।।
ज्योति तेज प्रभा प्रकाश,शोभा उद्योत द्युति।
शाइन रेडियन लाइट,छटा बढ़ाए कान्ति।।2।।
Radian Shine Light 

।। कली का पर्यायवाची।।

।। कली का पर्यायवाची।।
एक ही दोहे में तेरह पर्यायवाची शब्द
अँखुवा डोंडी कुडमल,कल्ल कलिका कोरक।
बड अंकुर मुकुल जालक,किसलय कली कोंपल।।1।।
Bud 

।। कमल का पर्यायवाची।।

।। कमल का पर्यायवाची।।
तीन दोहों में चौतीस पर्यायवाची शब्द
अम्बुज नीरज राजीव,शतदल जलज सरोज।
पद्म पंकज अब्ज कंज, पुण्डरीक अम्भोज।। 1।।
कुशेशय कुवलय पुष्कर,सरसीरुह महोत्पल।
अरविन्द नलिन सारंग,शतपत्र वनज उत्पल।।2।।
 तरुणज तामरस सरसिज,इन्दीवर पाथोज।
पंकरुह कोकनद कमल, लोटस कुमुद वारिज।।3।।
Lotus 

।। कपड़ा का पर्यायवाची।।

।।  कपड़ा का पर्यायवाची।।
दो दोहों में पंद्रह पर्यायवाची शब्द
पोशाक परिधान चीर, शोभित करते वीर।
अंबर आच्छादन वसन,जीवन में हो धीर।।1।।
पहनावा लिबास वस्त्र,पगड़ी से है शान।
कपड़ा पट दुकूल चेल,अंशुक से सम्मान।।2।।

गुरुवार, 16 मई 2024

✓।। सोना का पर्यायवाची।।

।। सोना का पर्यायवाची।।
दो दोहों में उन्नीस पर्यायवाची शब्द

तपनीय तामरस कनक, हेम हिरण्य हाटक।
चामीकर सोना स्वर्ण,सुवर्ण रुक्म हारक।।1।।

(अ)-तामरस 

सियरे बदन सूखि गए कैसे।परसत तुहिन तामरस जैसे ।

1-कमल 2- सोना 3- ताँबा 4-धतूरा 5-सारस 

(ब)-कनक का अर्थ सोना और धतूरा आप जानते ही हैं -

कनक कनक ते सौ गुनी, मादकता अधिकाय। 
वा खाए बौराय जग, या पाए बौराय।।

कलधौत गोल्ड सुवानन,महारजत हि कंचन।
जटारूप से जातरूप, हो गया  है कुंदन।।2।।

(अ)-Gold अंग्रेजी में
(ब)-सुवानन (काम किया हुआ सोना)
(स)-जटारूप ,जाटरूप , जातरूप

जातरूप मनि रचित अटारीं। नाना रंग रुचिर गच ढारीं॥
पुर चहुँ पास कोट अति सुंदर। रचे कँगूरा रंग रंग बर॥

बुधवार, 15 मई 2024

✓।। कर्ण के पर्यायवाची शब्द।।

।। कर्ण के पर्यायवाची शब्द।।
तीन दोहों में उन्नीस पर्यायवाची शब्द
अरुणात्मज राधातनय,
         कन्याजात अर्कज।
राधेय पार्थ कौन्तेय,
           सूतपुत्र ही सूतज।।1।।9
यहां निम्न पर्ययों को समझ लेते है---
1-अरुणात्मज और सूर्यपुत्र का अर्थ
जटायु  यम शनि सुग्रीव कर्ण भी होता है।
2- कन्याजात  का अर्थ
कुमारी कन्या से उत्पन्न।
वह पुत्र जो किसी कन्या को कुमारी अवस्था
में पैदा हुआ हो।
वेदव्यासजी भी कन्याजात के पर्याय हैं। 
3-पार्थ और कौन्तेय
कुंती का एक नाम पृथा था । पृथा के पुत्र पार्थ अर्थात् कर्ण युधिष्ठिर भीम और अर्जुन चारों पार्थ के पर्याय हैं।
इसी प्रकार कौन्तेय अर्थात् कुंती के पुत्र तो फिर ये चारों 
कर्ण युधिष्ठिर भीम और अर्जुन यकौन्तेय के भी पर्याय हैं।
थे रविनन्द रविनंदन,
          सूर्यपुत्र वैकर्तन।
महादानी महावीर,
        सूर्यभक्त चिरंतन।।2।।4
धीर पातंगी सावित्र,
          कानीन अर्कतनय।
सुयोधन के अंगराज,
          प्रख्यात सूततनय।।3।।6
1- कानीन का अर्थ
कुमारी कन्या से उत्पन्न।
वह पुत्र जो किसी कन्या को कुमारी
अवस्था में पैदा हुआ हो। इस प्रकार 
वेदव्यासजी भी कानीन के पर्याय हैं। 
धन्यवाद

मंगलवार, 14 मई 2024

।। इच्छा का पर्यायवाची।।


।।  इच्छा का पर्यायवाची।।
निम्न छंदों में बीस पर्यायवाची शब्द
अरमान अभिप्राय अभिलाषा।
आकांक्षा मनोरथ लालसा।।
इच्छा अभीष्ट ईहा ईप्सा।
चाह चाहत कामना लिप्सा।।
वांछा मर्जी डिजायर, सबकी आरजू विश।
यदि सद स्पृहा हैं हर मन,हरि हर पूरवे विल।।
Desire wish will

सोमवार, 13 मई 2024

।। अंगद का पर्यायवाची।।

।।  अंगद का पर्यायवाची।।
तीन  दोहों में सोलह पर्यायवाची शब्द
अंगद शब्द हमारा ध्यान बाली पुत्र की ओर ले जाता है
जिनका  सात पर्याय पहले दोहे में स्पष्ट दिखता है।
दूसरे और तीसरे दोहे में अंगद आभूषण के नौ पर्याय हैं
आइए देखते हैं ---
बालितनय बालिकुमार,बालिपुत्र थे अंगद। 
बालिसुत ताराकुमार, तारेय पांव विहद।।1।।7
बाजूबीर बाहुबंद,बहुँठा बाजूबंद।
बजुल्ला व बिजावट, होते हैं भुजबंद।।2।।7
केयूर नाम है अमर, कहता सदा संस्कृत।
आर्मलेट से अलंकृत,जीवन महा झंकृत।।3।।2
Armlet

।। असभ्य का पर्यायवाची।।

चार दोहों में पैतीस पर्यायवाची शब्द
।। असभ्य का पर्यायवाची।।
आचारभ्रष्ट असंस्कृत,अननुग्रही अकुलीन।
शिष्टाचारहीन अभद्र,जंगली शीलहीन।।1।।
अविनीत अशिष्ट बर्बर,हीनाचार कुशील।
गँवार गुस्ताख़ अक्खड़,शीलरहित दुःशील।।2।।
असौम्य उजड्ड बेअदब, अधम आचारहीन।
अनसिविलाइज्ड असभ्य, रूड संस्कारहीन।।3।।
अनकल्चर्ड बदतमीज, इंपोलाइट कर्ट।
बेहूदा व लट्ठमार,असाधु औ निर्लज्ज।।4।।
ये पांच अंग्रेजी शब्द दोहों में आ चुके हैं।
Uncivilized  Rude  Uncultured 
Impolite   Curt 
इनके अतिरिक्त ये अंग्रेजी के और छः प्रसिद्ध शब्द असभ्य के पर्यायवाची हैं।
Rough  Savage Illbread  
Vulgar  Gross Barbarian 

रविवार, 12 मई 2024

✓।। अंतर्धान का पर्यायवाची।।

।। अंतर्धान का पर्यायवाची।।
दो दोहों में बारह पर्यायवाची शब्द 
उड़नछू ओझल अदृश्य,गायब अंतर्धान।
रफूचक्कर व तिरोहित,लापता तिरोधान।।1।।
होते हैं दूजे शब्द, जाने जैसे कि गुम। 
अंग्रेज का डिसैपियर,हमारे यहां लुप्त।।2।।
Disappear

शुक्रवार, 10 मई 2024

✓।। अंकुश का पर्यायवाची।।

।। अंकुश का पर्यायवाची।।
अंकुश के पर्याय जानने से पहले हम जानते हैं की मूलतः अंकुश क्या है:-
अंकुश एक हथियार है जिसके द्वारा पिलवान हाथी को वश में करते हैं ।यह एक प्रकार का अस्त्र भी है, जो आठ प्रसिद्ध अस्त्र-शस्त्र की गिनती में आता है। जिसके बारे में कहा भी गया है :-
अंकुश बरछी शक्ति पवि गदा धनुष असि तीर। 
आठ शस्त्र को चिह्न यह धारत पद बलबीर।।
आइए हम इसके प्रसिद्ध उन्नीस नामों/पर्यायवाची शब्दों को भी इन दो दोहों में देखते हैं ।

गजांकुश कोंचा अंकुश,रोकथाम गजबाँक।
चेक कन्ट्रोल प्रतिबंध,पाबंदी गजबाग।।1।।
नियंत्रण दबाव लगाम,काबू निग्रह निरोध।।
संयमन रोक निज मन, नहि जीवन अवरोध।।2।।
धन्यवाद

✓।।अधर्म का पर्यायवाची।।

।।अधर्म का पर्यायवाची।।
दो दोहों में अठारह पर्यायवाची शब्द
अपकर्म अन्याय अनित,अपराध अनाचार।
अधर्म जुल्म दोष पाप, दुष्कर्म दुराचार ।।1।।
 बढ़ाते कुकर्म कल्मष, करके सदा अधर्म।
अघ दुरित गुनाह पातक, नष्ट करै सद्धर्म।।2।।

✓।।अजेय का पर्यायवाची।।

।।अजेय का पर्यायवाची।।

एक दोहे में आठ पर्यायवाची शब्द 
अपराजेय अपराजित,अदम्य अजेय अजित।
अनकंकरेबल अभेद्य, अवश्यमेव अविजित।।
unconquerable

✓।।धनवान का पर्यायवाची।।

।।धनवान का पर्यायवाची।।

दो  दोहों में सत्रह पर्यायवाची शब्द 
धनाढ्य धनधारी धनिक, धनी अमीर धनपति।
दौलतमंद मालदार,अर्थवान अर्थपति।।1।।
रईस समृद्ध संपन्न, पैसेवाले संत।
अर्थधारी व धनवान,कुबेर सा धनवंत।।2।।

।।संभ्रांत का पर्यायवाची।।



।।संभ्रांत का पर्यायवाची।।
दो  दोहों में बीस पर्यायवाची शब्द 
अमीरज़ादा शालीन,खानदानी सुजात।
संभ्रान्त रईस कुलीन,श्रेष्ठ पूज्य अभिजात।।1।।
शाहज़ादा उच्च कुलज, भद्र शिष्ट कुलवंत।
एरिस्टोक्रेट सत्कुल, कुलवान आर्य संत।।
Aristocrat अंग्रेजी
संत पद पूर्ति हेतु। शेष सभी बिसों शब्द सम्भ्रांत के पर्यायवाची हैं।

बुधवार, 8 मई 2024

✓।।नौकर का पर्यायवाची।।

।।नौकर का पर्यायवाची।।
दो  दोहों में पन्द्रह पर्यायवाची शब्द
परिचारक सेवक दास,खिदमतगार अनुचर।
टहलुआ सर्वेंट भार्य,भृत्य किंकर परिचर।।1।।
सेवादार औ चाकर,सबसे बड़े खादिम।
कर्म का नित देता सिख,कहलाता मुलाजिम।।2।।

।।सेना का पर्यायवाची।।

।।सेना का पर्यायवाची।।
एक ही दोहे में तेरह पर्यायवाची शब्द
अनीकिनी अनी अनीक,आर्मी पलटन कुमक।
वाहिनी वरूथ लश्कर,दल चमू यूथ कटक।।1।।

✓।।जंगल का पर्यायवाची।।

।।जंगल का पर्यायवाची।।
एक ही दोहे में तेरह पर्यायवाची शब्द
अटवी अरण्य अख्य वन,बीहड़ विपिन कानन।
कान्तार विटप बियावन,झाड़ी जंगल गहन।।1।।
नोट:-
1-विटप का अर्थ मूलतः वृक्ष और झाड़ी होता है लेकिन कहीं कहीं जंगल के लिए भी प्रयुक्त होता है।
2-सहारा भी जंगल का पर्याय माना गया है जिसका मूल अर्थ रेगिस्तान है। लेकिन इसका अर्थ चांद और जंगल भी होता है। 
      

✓।।भगवान के पर्यायवाची।।


।।भगवान के पर्यायवाची।।
पाँच दोहों में अड़तालीस पर्यायवाची शब्द
परमपिता अक्षरब्रह्म,हिरण्यगर्भ परमेश्वर।
परब्रह्म  अगोचर प्रभु,अखिलेश विश्वेश्वर।।1।।
साहब सर्वशक्तिमान, विधाता विश्वनाथ।
अक्षय अलख अनन्त ईश,भगवान जगन्नाथ।।2।।
अंतर्यामी अल्लाह,सच्चिदानन्द ब्रह्म।
साईं खुदा आदिपुरुष,व्यापक अक्षरब्रह्म।।3।।
दीनबंधु दीनानाथ,रब नित्य अखिलेश्वर।
अच्युत अज त्रिलोकीनाथ,ईश्वर व जगदीश्वर।।4।।
गॉड अल्माइटी शर्व,परब्रह्म विश्वंभर ।
परमात्मा अनादि ठाकुर , नारायण  महेश्वर।।5।।

मंगलवार, 7 मई 2024

✓।। बन्दर का पर्यायवाची।।

।। बन्दर का पर्यायवाची।।
एक ही दोहे ग्यारह पर्यायवाची शब्द
शाखामृग कपि कीश हरि, ऐप मंकी बन्दर।।
तरुमृग पग और बबून, जाति से हैं वानर।।
Ape Monkey  Baboon Pug

रविवार, 5 मई 2024

।।मतलब का पर्यायवाची।।

।।मतलब का पर्यायवाची।।
दो दोहों में चौदह पर्यायवाची शब्द
अभिप्राय आशय मतलब,तात्पर्य भाष्य स्वार्थ।
मंशा नीयत प्रयोजन,उद्देश्य और अर्थ।।1।।
व्याख्या का है यह विषय,इरादा सदा स्पष्ट।
मायने बता महाशय, हरते सबके कष्ट।।
धन्यवाद

।।धन का पर्यायवाची।।

।।धन का पर्यायवाची।।
दो दोहों में बीस पर्यायवाची शब्द
लक्ष्मी श्री रुपया रकम, माया राशि विभूति।
पूँजी पैसा माल धन,द्रव्य अर्थ सम्पत्ति।।1।।
जर जोरू जमीन जब, कंचन कीर्ति कामिनि।
मुद्रा दौलत वित्त तब,संपदा है भामिनि।।2।।
धन्यवाद

शनिवार, 4 मई 2024

।।अहंकारी का पर्यायवाची।।

।।अहंकारी का पर्यायवाची।।
दो दोहों में बारह 
 आत्माभिमानी अकडू,गर्वित ठस्सेबाज।
डींगें हांकने वाला ,घमंडी अकड़बाज।।1।।
अहंकारी व मगरूर,हॉटी ईगोटिस्ट।
गर्वीला भरा गरूर, अंग्रेज का कनसिट।।2।।
egotist haughty conceite  
धन्यवाद 

।।आभूषण के पर्यायवाची।।

।।आभूषण के पर्यायवाची।।
दो दोहों में चौदह पर्यायवाची शब्द
अ अलंकार अलंकरण,आभरण आभूषण।
सारंग जेवर भूषण,ज्वेल जेम विभूषण।।1।।
ऑर्नेमेंट औ मंडन,गहना से श्रृंगार।
सत्कर्म ज्वैलरी पहन,तू पा सबका प्यार।।2।।
Jewel Gem Ornament Jewellery 

।।अतिथि के पर्यायवाची।।

।।अतिथि के पर्यायवाची।।
दो दोहों में बारह पर्यायवाची शब्द
आगन्तुक अतिथि आगत,पाहुना अभ्यागत।
मुलाकाती मेहमान,परिदर्शक गृहागत।।1।।

गैस्ट विजिटर भी फेमस,पूजित देव समान।
प्रेमांबु पाता पाहुन,जानत सकल जहान।।2।।
Guest Visitor 

।।अपमान के पर्यायवाची शब्द।।

।।अपमान के पर्यायवाची शब्द।।
आइए हम आज अपमान का तीस पर्यायवाची इन तीन दोहों में देखते हैं -
जलील  रुसवा फटकार , बदनामी अपमान।
निन्दा अवज्ञा फ़ज़ीहत,असम्मान अवमान।।1।।
बेकदरी धर्षण  हतक,तिरस्कार अनादर।
ख़्वारी तौहीन ज़िल्लत,बेइज्जती निरादर।।2।।
उपेक्षा भद्द इंसल्ट (insult), भर्त्सना व दुत्कार।
गञ्जन परिभव अपयश च, बेआबरु धिक्कार।।3।।
।।धन्यवाद।।
एक बहुत ही प्रसिद्ध कहावत है कि -
"यदि आप स्वंय का आदर करवाना चाहते हैं तो आपको दूसरों का आदर करना चाहिए।"
इसी बात को अंग्रेज भी यो कह रहे हैं-
"If you want to have respect for yourself, you must respect others."
अपमान अमृत समझ नर,प्रतिष्ठा विष समान।
जीवन परमानंद भर, बन जा सदा महान।।