मंगलवार, 4 मई 2021

TRANSLATION OFहोता है, etc

    Translation of होता है, होती है etc
नियम:-
यदि किसी व्यक्ति, पशु,वस्तु आदि के nature अर्थात प्रकृति या स्वभाव को बताने के लिए हिंदी में होता है, होती है, होते हैं, रहता है,लगता है आदि  का प्रयोग किया गया हो तो -----
 ऐसी स्थिति में इन सभी की अंग्रेजी कर्ता के अनुसार is अथवा are होते हैं। past tense में was, were लिखते हैं।
Examples:-
1-आग गर्म होती है।
Fire is hot.
2-चाँदनी ठंडी होती है।
Moon-light is cool.
3-चीनी मीठी लगती है।
Sugar is sweet.
4- चावल हल्का होता है।
Rice is light.
5-दो और दो चार होते हैं।
Two and two is four.
6-मनुष्य स्वार्थी होता है।
Man is selfish.
Note :-
Man/woman  से जब मनुष्य जाति /स्त्री जाति का बोध हो तो man/ woman लिखते हैं।
लेकिन जब इनका प्रयोग किसी विशेष के लिए हो तो इनके पहले आवश्यकतानुसार a/the का प्रयोग करते हैं।
स्मरण रहे कि इनको छोड़ कर शेष समस्त Common Nouns से पहले a, an या the का प्रयोग होता है।

7-लड़कियॉ लजालु होती हैं।
The girls are shy.
8-वह अपने आचरण के लिए लज्जित नहीं है/ होता है।
He is not ashamed of his conduct.
Note:-
Shy, coy, bashful लज्जाशील, लजालु के लिए , ashamed लज्जित और shameful लज्जाजनक के लिए प्रयोग होते हैं।
               Thanks

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें