शुक्रवार, 19 जनवरी 2024

।। उपजाति छंद हिन्दी और संस्कृत में।।


।। उपजाति छंद हिन्दी और संस्कृत में।।

 उपजाति छंद त्रिष्टुप परिवार का 

ग्यारह वर्णों सम वर्ण वृत्त छंद है।

लक्षण:

अनन्तरोदीरितलक्ष्मभाजौ

पादौ यदीयावुपजातयस्ता

इत्थं किलान्यास्वपि मिश्रितासु

वदन्ति जातिष्विदमेव नाम ॥

परिभषा : इन्द्रवज्रा और उपेन्द्रवज्रा अथवा 

अन्य छन्द जब मिलकर एक रुप ग्रहण 

कर लेते हैं,तो उसे उपजाति छंद कहते हैं ।




उदाहरण :1-

S S I S S I I S I S S (इंद्रवज्रा)

अस्त्युत्तरस्यां दिशि देवतात्मा

I S I S S I I S I S S (उपेन्द्रवज्रा) 

हिमालयो नाम नगाधिराजः।

S S I S S I I S I S S (इन्द्रवज्रा)

पूर्वापरौ तोयनिधीवगाह्य

I S I S S I I S I S S (उपेन्द्रवज्रा) 

स्थितः पृथिव्या इव मानदण्डः ॥

इसके प्रथम तथा तृतीय व चरणों में

इन्द्रवज्रा द्वितीय तथा चतुर्थ चरणों में

उपेन्द्रवज्रा छन्द मे हैं। इस प्रकार यह 

श्लोक उपजाति छन्द में है।

उदाहरण :2-

SSI SSI ISI SS। (इन्द्रवज्रा)

नीलाम्बुजश्यामलकोमलाङ्गं

SSI SSI ISI SS। (इन्द्रवज्रा)

सीतासमारोपितवामभागम्।

SSI SSI ISI SS। (इन्द्रवज्रा)

पाणौ महासायकचारुचापं 

ISI SSI ISI SS (उपेन्द्रवज्रा) 

नमामि रामं रघुवंशनाथम्॥

यहां देख रहे हैं की प्रथम द्वितीय तृतीय 

चरण इंद्रवज्रा में और केवल चौथा चरण 

ही उपेंद्रवज्रा में है इस प्रकार यहां 

उपजाति छंद ही है।

उदाहरण :3-

साहित्यसङ्गीत कला-विहीनः (इन्द्रवज्रा)

साक्षात्पशुः पृच्छ-विषाणहीनः । (इन्द्रवज्रा)

तृणं न खादन्नपि जीवमानः (उपेन्द्रवज्रा) 

तद्भागधेयं परमं पशूनाम्॥ । (इन्द्रवज्रा)

हिन्दी में भी इस छंद के लक्षण एवं परिभाषा यही है। आइए उदाहरण देखते हैं::

हिन्दी में उदाहरण:

1-सृष्टी नियंता सुत एकदंता। (इन्द्रवज्रा)

 शोभा बखंता ऋषि साधु संता। (इन्द्रवज्रा)

  तु अर्ध नारी डमरू मदारी। (उपेन्द्रवज्रा) 

 पिनाक धारी शिव दुःख हारी।। (उपेन्द्रवज्रा) 

2-जा की उजारी जग ने दुआरी। (इन्द्रवज्रा)

  वा की निखारी प्रभु ने अटारी। (इन्द्रवज्रा)

  कृपा तिहारी उन पे तु डारी। (उपेन्द्रवज्रा) 

  पिनाक धारी शिव दुःख हारी।। (उपेन्द्रवज्रा) 

3-पुकार मोरी सुन ओ अघोरी। (उपेन्द्रवज्रा) 

    हे भंगखोरी भर दो तिजोरी। (इन्द्रवज्रा)

    माँगे भिखारी रख आस भारी। (इन्द्रवज्रा)

    पिनाक धारी शिव दुःख हारी।। (उपेन्द्रवज्रा) 

इस प्रकार ये तीनों पद्य उपजाति छंद के

सुंदर उदाहरण हैं ।

।। धन्यवाद।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें