शुक्रवार, 5 जनवरी 2024

।।अकाल के पर्यायवाची शब्द।।

     ।।अकाल के पर्यायवाची शब्द।।
अकाल शब्द का प्रयोग सामान्यतः दो अर्थों में होता है:-
1-उचित समय से पहले होनेवाली मृत्यु या अनहोनी।
2-किसी देश या बड़े भौगोलिक क्षेत्र में भोजन की अत्यधिक और सामान्य कमी।
इन अर्थों में इसके बहुचर्चित और प्रचलित इक्कीस पर्यायवाची शब्द दो दोहों में आपके सामने हैं :-
दुष्कल दुष्काल दुर्भिक्ष, कुसमय किल्लत काल।
अन्नाकाल भूखमरी, कहर दुर्दिन  दुकाल।।1 ।।
अवर्षा अकाल आफ़त, अनावृष्टि बेवक्त।
टोटा सूखा अवर्षण, दुर्विपाक नावक्त।।2।।
 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें