मंगलवार, 7 जनवरी 2014

पत्ता पत्ता

रचना रचयिता की सब,सबके लिए!रचना=सृष्टी ,काव्य !रचयिता =ईश्वर ,काव्यकार !
सम भाव भूषित भू भवन के लिए !
कमल सा सभीको खिलने के लिए !
जग वट घर है जू हर विहग के लिए!!१!!
यूं तो मानते अद्भुत वट पत्ता पत्ता !
खेल खिलाये अद्भुत सबको है सत्ता !
प्याज सा रुलाये छेड़ते ही हर छत्ता !
 नाच नचाये साच दिखाए ले लत्ता !!२!!
बट अन्यन यूनियन बनाना सिखाती !but,onion,union!
सघे शक्ति कलियुगे का पाठ पदाती !
आम को तरसाती ख़ास को हरषाती !
रचना अपनी हर हर को बात बताती !!३!!हर=प्रत्येक,ईश्वर !
पतझड़ हटा जीवन में ऋतुराज लाती !
पावन सलिला सा सब सुख भर जाती !
आते जाते मन मंदिर पावन कर जाती !
बरसा बन जीवन में हरियाली फैलाती !!४!!


   
  

रविवार, 5 जनवरी 2014

परत दर परत

समाज से सब,सब से  समाज संवेदना सारहीन तार-तार !
व्यवस्था- व्यथा को हादसा कह सहते पाते दर्द बार-बार  !! १ !!
संस्कार ,व्यवहार ,आहार ,विहार सब रो रहे बिफर-बिफर !
आचरण से जहा पूजे जाते  वही आचरण जब होवे  जहर !!२!!
सेवा मेवा को बहा कर सेवक-सुत सत सत बरसावे कहर !
दे वेदना नित अपनो को पाते खाते बरसाते फैलाते जहर !!३!!
बात मानव समाज की ,खोलो ज़रा इसकी परत दर परत !
अहिंसा के पुजारी यहाँ दिख रहे है हर गली हिंसा में ही रत !!४!!
त्रिभंगी ,त्रिपुरारि  पर पड़ते ये भारी कर करामात न्यारी !
सराफत -चादर में सिमट-लिपट झपट लूटन की तैयारी  !!५!!
 

शुक्रवार, 3 जनवरी 2014

सच है यहाँ गाते सब धर्म सब ग्रन्थ गीता हो जन हिता !

राम राम कहि कर्म बिचारही जल बिनु मीन सा हो मूक !
निज सोच समझ ज्ञान अज्ञान विवेक से हुई कहा चूक !!
कैसे कैसे दोस्त-दुश्मन दोगली चाल से बदतर करे लूक !
बिजली के नंगे तार सा नंगा हो झटके से सब करे टूक !!१!!
एक नहीं अनेक बार ,बार-बार हर बार करते तार-तार सब !
फिर भी क्यों आस है कि सुधर कर सुधार देगे बिगड़े फब !!
अब बात करामात की उचित ढंग से दंड देगे ही इन्हे रब !
डर नही भगवान का कुलकलंकी कापुरुष किंपुरुष को जब !!२!!
तैयार है हम सुधरने सुधारने को हर पल छोटी बड़ी भूल !
लालच बला सूल रहती तैयार खून सा निकालने को मूल !!
निसंतानी-बईमानी की सम्पत लिपट खिल रहे जो फूल !
चाटेगे धूल मिल मिट्टी जायेगे इनके सारे सपने स्थूल !!३!!
देर-अंधेर,न्याय-अन्याय बीच रब सच का झूठ का नहीं !
मान मर्दक मद मारक मारुति दुख निवारे सब का सही !!
दुर्गा दुर्ग साधिनी साधक साध्य साध संहारे दुष्ट है मही !
जिसका कोई नहीं उसका खुदा करे नीर क्षीर  हर कही !!४!!
विचारना सवारना भूल सुधारना सुधरने का मंत्र मूल !
बात बन जाय समाज में बिन जाय तो नहीं पकडे तूल !!
कथ्य अकथ्य वाद विवाद परिवाद संवाद असंवाद भूल !
पर पर काटक कष्ट कंटक राम दंड से फाँके सकूल धूल !!५!!
भूल अपनी सुधारे सुधरे मत जले स्वं ही चिन्ता-चिता !
हानि लाभ जीवन मरन यश अपयश देता है परम-पिता !!
खल संहारक सुजन तारक दे तुमको कृपा उसको रिता !
सच है यहाँ गाते सब धर्म सब ग्रन्थ गीता हो जन हिता !!६!!  

बुधवार, 1 जनवरी 2014

सकल परम गति के अधिकारी

कृत कर्म कृत काल में सभी माने सही !
काल काल है जाने जन पर माने नहीं !!
सत असत स्वभाव वश फैले हर कही !
दिखता दिन रात गुन दोष है इस मही !!१!!
निज करम धरम को ही मानते भारी !
पर खोट देखन में रत है दुनिया सारी !!
विरत धरम करम रत निनानवे झारी !
पाखंडी भी बन पंडित देवे ज्ञान भारी !!२!!
फैलावे जग जंजाल जगावे जुग जारी !
सरम त्याग बे सरम चाहते सुख सारी !!
बेवकूफ है इनकी नजर श्रम शर्म कारी !
गुन त्याग अवगुन गह की ये महामारी !!३!!
पूरब प्रतीक पिछड़े पन पुरातन पारी !
पाश्चात्य आग में लिपट सुखी  भारी !!
खुद जल जलावे सबै कपटी नर नारी !
पर है सकल परम गति के अधिकारी !!४!!   

मंगलवार, 31 दिसंबर 2013

नव उज्ज्वल जल धार सा सबका हो मन

मंगल जात सन दो हजार तेरह है रहा !
सद मंगल सब तरफ मंगल दे है कहा !!
बुध सद्बुध्दि दे दो हजार चौदह महा !
आवत जात सद्बुध्दि मंगला हो अहा !!१!!
नव वर्ष नित नूतन किसलय झहरे जीवन में !
ज्ञान मान नव तुलसी दल लहरे त्रिभुवन में !!
मंगल मूल फूल फल प्रतिपल विकसे तन में !
सत्य कर्म निष्ठा दधि दुर्बा गुण सिहरे रग में !!२!!
नव उज्ज्वल जल धार सा सबका हो मन !
नव गति नव लय नव नव भाव भरे हो तन !!
काम क्रोध लोभ मोह मद से विरत हो जन !
स्व सा सबका भाव हो भारत के कन -कन !! 

रविवार, 29 दिसंबर 2013

लानत

कबहु कतहु कैसे किससे कर्म धर्म करवावे कौन !
मुखर होगा कि मन मसोज कर रह जाएगा मौन !!
सत असत जानत मानत है नहीं व्यवहार आनत !
झूठ फरेब धोखा धड़ी घात प्रतिघात को है लानत !!  

पावकमय ससि स्रवत न आगी !

जय जय जय हे मम हनुमाना !तारक सीता तू जग जाना !!
आपसु आस विश्वास राम सा !गिरिजा के हैं आपु तात सा !!१!!
करू रक्षा इष्टदेव हनुमाना !जानकी जू भगत परसाना !!
समय प्रहार बज्र सम लागे !सारी ठगी तभी तो भागे !!२!!
लूट झूठ बल करते त्यागी !मानहु मोहि जानि हत भागी !!
गला विश्वास का हैं मरोड़े !भाई बन सुख शान्ति जोड़े !!३!!
है काल वश जगत गोसाई !सहोदर अन्य दूजा भाई !!
रवि किरण कभी आग समाना !पर जाड़े में परम सुहाना !!४!!
अमरित बरसे चन्दर सुख का !मंजर आगामय वह दुःख का !!
पावकमय ससि रमा भासती !हतभागी बन आग मागती !!५!!
कवि कुल कमल तुलसी ज़ुबानी !सदा सत्य सिख देय कहानी !!
समय शत्रु डर है भाग भागी !पावकमय ससि स्रवत न आगी !!६!!