रविवार, 22 दिसंबर 2013

अमिय - गरल सु जग - जीवन


अमिय रूप भव- कूप सदा, बढायें महा मान !
जीवन तो नश्वर यहाँ ,अमर होय यश- गान !!१!!
कथनी- करनी जब एकै ,सुदृढ़ यश- भवन नीव !
अजर-अमर हो कर्म सब ,राम धाम वह जीव !!२!!
जगत- हलाहल में रहत ,करत धरत शुभ काम !
जगत- अमिय उस हित बनत ,नित नव रचना नाम !!३!!
जग- जहर वन्दनीय नित ,रत इस हित सब लोग !
मादकता में बहक चित ,सत सत भोगे भोग !!४!!
श्वेत- श्याम जु अमिय - गरल ,करत विलग ही काम !
सुबह सुखद जीवन करत ,चलत सकल दुःख शाम !!५!!
अमिय- गरल सु जग- जीवन ,कर्म रत है हर पल !
पय व रम सा सुखद- दुखद ,दे रहा सब को फल !!६!!

गुरुवार, 19 दिसंबर 2013

सिय राम मय सब जग जानी !

सिय राम मय सब जग जानी !
सुन्दर तथ्य तुलसी ज़ुबानी !!
राम से राम सिया से सिया !
इस धरा पर इनसा कथ जिया !!
किसको माने राम किसको सिया !
सारे कुए में है जब भांग दे दिया !!
नकारात्मक आकंठ दिखे प्रेम पिया !
सकारात्मक हेतु दिखाना है दिया !!
मर्द को राम नारी को कैसे माने सिया !
पर्दा बेपर्दा आदर्श-मर्यादा को है पिया !!
दीप दिखा दिनकर को खुद बदा लिया !
आस्तिक नास्तिक सा है काम किया !!
आस्था तोड़ सात्विक जीवन है जिया !
कबीर है जहा राम को भरतार किया !!
रैदास मीरा सूर आदि ने है गीत दिया !
शान्ताकार संसार को वाणी दे दिया !!
ईश्वर की अद्भुत रचना मानव रूप लिया !
देव-दनुज इस रूप हेतु तरसाते है जिया !!
देव भूमि तपो भूमि भूसुर जप जाग किया !
ज्ञाताज्ञात मनीषी देशहित लगाए है जिया !!
भारत-भारती सुसंस्कृत संस्कार है सिया !
धर्म पालन हेतु रामने एक पत्नी व्रत लिया !!
मोहन मन मोर, मन्मथ मान मर्दन किया !
संतो ने यहाँ परमहंस बन परम सुख लिया !!
पागल बेवकूफ कहलाने वाले सत्कर्मी है धरा !
पानी बिजली कोयला चीनी खेल चारा नहीं चरा !!
नमन नित नव नव रूप-नाम धारी राम सिया को !
त्यागी योगी यती तपी धारे सदा ही जो धर्म को !!
मानव -धर्म ही धर्म मानवता से प्रेम कर्म जहा !
दूषित मानसिकता निश्चित भस्मीभूत वहा !!
सिय राम मय बन जायेगे सब बाल-बाला !
करे प्रणाम सब सदा त्याग सब जंजाला !!

बुधवार, 18 दिसंबर 2013

परिदृश्य

आज कल का परिदृश्य दिव्य दृश्य देखे ज़रा !
जिसमे सारे जहां से अच्छा का कृत्य है भरा !
तड़पते एक तरफ रोजी रोटी के लिए है लोग !
दूसरी तरफ मद मस्त भोग रहे है बहुत भोग !!
इस रंग बदलती दुनिया में सब रंग बदलते है !
दंग बदलते है चोला चंग चवर चंद बदलते है !
रंग बदलते इन्सान से गिरगिट मात खाते है !
मूल प्रवृत्ति से हट अब जीव जंतु भी जाते है !!
गुलमोहर-मन पलक झपकते लपकने को आतुर !
हीरा मोती चुगने वाले रहते है हर पल भयातुर !
सुख की चिंता केवल अपनी दूजा भले बदहाल !
नामी गिरामी काम- पिपासु से बदनाम देश काल !!
संत असंत पत्रकार जस्टीक नेता एकाकार !
बृद्ध युवा बालक पालक करे देश को शर्मसार !
कार्य कारण भौतिक विकास अर्थ की सुलभता !
आम को काम नहीं ख़ास काम वश है प्रभुता !!
भौतिकता-मशीन ख़ास के लिए बोरिंग करे !
जिससे फट रहे है नित काम के बड़े फव्वारे !
कामी लोभी लालची चाट रहे चासनी सा माल !
उच्च पदस्त माननीय करे यहाँ दानवी कमाल !!
जू रेगना बंद कर दी कामियो कलुषितो के कान !
शोषित हो आम नित जह तह बचे देश का मान !
बदसलूकी दोहरे रवैया-चरित्र करते है शर्मसार !
मार डाल जमीर को कृतदास बनाया है इन्हे मार !!
तिरंगी पट्टी केशरिया चुनरी धर करे वारे-न्यारे !
पद-मान आक्षेप-विक्षेप जनक जोर रखते सारे !
अमोघ लेगे पर कर्ण सा नहीं देगे कवच -खाल !
दुर्योधन सा सब खो कर चाहते होना माला- माल !!

मंगलवार, 17 दिसंबर 2013

स्वप्न

स्वर्णिम भविष्य के लिए ,मानवता विकास के लिए !
पंक में पंकज के लिए ,स्व व पर के लिए सबके लिए !!
स्वप्न होना स्वप्न आना ,स्वप्न पाना स्वप्न की ओर बदना !
स्वप्न बना कर लीन हो जाना ,स्वप्न बुनस्वप्न साकार करना !!
सकारात्मक प्रवृत्ति विचार विचारात्मक ,
एकात्म भाव से रत हो हो रचनात्मक !
त्यागो सपने जो नकारात्मक ,
सोचो शून्य में शून्य ही होता भाव विनासात्मक !!
सकल शास्त्र पारांगत ,दूषित दुर्निवार दानवता ,
सकल कला धारक ,पोषित प्राणपण कलुषता !
पौलस्त्य ने कलंकित की मानवता ,
राघवेन्द्र ने फिर भी दे दिया शुभता !!
स्वप्न एक दो नहीं सैकड़ो आते और जाते है ,
कितनो की कड़ी को कभी नहीं पकड़ पाते है !
रात के सपनों को तो हम प्रायः भूल जाते है ,
दिन के सपनों पर  तपित हो महल बनाते है !!
सोते सपने स्वर्णिम समय सजोये सवारते सुलाते है !
जगे जागते जग जगाते जोर जोर जेहन जलाते है !!
दो दो हाथ करने पर भी बा मुश्किल यथार्थ हो पाते है !
क्योकि दो-चार सौ में एक दो सपने ही सच हो पाते है !!
सार्थक सकारात्मक सपनों की सीदी विरले चढ़ पाते है !
निरर्थक नकारात्मक के पीछे सुख चैन छोड़ भागते है !!
मृग मरीचिका है नकारात्मक सपने जिसे नहीं पाते है !
प्रतिबिम्ब प्रतिपल सकारात्मक सपने सोच से सुलझ जाते है !!
दुस्वप्न स्वप्न नहीं वैसे ,कुकर्मी मानव नहीं जैसे ,
भाव भवन भाव शून्य हो ताकता निर्निमेष हो कैसे !
विखर जाय मानव का सब स्वर्णिम स्वप्न ही तैसे ,
मिट जाय सारे स्वप्न ,जन भरा हो जब मय से !!
स्वप्न न देखना बुरा या अच्छा ,प्रश्न गंभीर है ,
सुस्वप्न पर बदा कदम पूर्णता की सोच सराहनीय है !
स्वप्न देखना निश्चय ही जन जन के लिए समीचीन है ,
मानवता को लवरेज मानवता से किया जिसने वो माननीय है !!
होगा होगा पूरन काम वही जिसके हौसले बुलन्द है !
स्वप्न करेगे वही इस धरा का पूरा जो नहीं स्वच्छंद है !!

रविवार, 15 दिसंबर 2013

परीक्षा

जीवन एक परीक्षा है ,
हर मोड़ पे सम्हलना ,नहीँ उलझना यह इसकी इक दीक्षा है !
चंदन सा स्वभाव, न दे अभाव ,
घिसे बढ़े ,माथे चढ़े ,रखे समभाव !
जातक जात जतन जननी जनन प्रभु ईच्छा है ,
प्रेमाम्बु पय पान प्रारम्भ मान मानव मानव ईच्छा है !
जनक जननी जन्म भूमि ,कार्य कारण कर्मभूमि !!
मागते हक़ हरदम हमसे ,हमसे हो हमारे हो !
फर्ज हमारा है इनके लिए कि तन-मन हमारा इनमे लगा हो !
भ्रम -जाल में उलझाने को बहुपथगामी यायावर ईच्छा !
कदम कदम पर चौराहों सा ,बाहे फैलाएं खड़ी परीक्षा !
पर ईच्छा से संचालित नियति नटी नित नाच नचाती !
है पल सुलझो नहीं तो उलझो की है यह शोर मचाती !
सिख सिखाती गुरुवर सा ,माता सा यह पालन करती !
तरुवर-सरवर सम्बन्धी दे ,सेवा करती सतत धरती !
धरती की प्रीति परीक्षा पेखो तपती तड़पती तनय ताप से !
इम्तिहान के हर दौर से गुजर करे इन्तहां मोहब्बत आप से !
शिक्षा शिक्षण संस्थान से ,सेवा सर्वदा शबरी अबला से !
मान ,स्वमन मान मर्दन से, सिख नित निज जीवन से !
परीक्षा तो जीवन में देना ही पड़ता है !
कभी-कभी अपने आप से लड़ना भी पड़ता है !
बिन मागें मिल जाता कब !
श्रम साधना कर्म आराधना हो जब !
बिनु श्रम ,कर्म रहित पोषित करे पाप !
बिनसे बिनासाए सब मूल से अपने आप !
परिवार घर समाज गाव ,फैलाए जब अपना पाँव !
चारो चारो ओर से लेते समरथ भर परख ठाव ठाव !
परखते पारखी पर चखते चखना सा चतुर !
शुद्ध सम्पन्न स्वर्ण सा जन होता न आतुर !
कर बुलन्द खुद को तैयार रहो !
भले ही जीवन क्यों न परीक्षा हो !
चरित्र परचम सा फहरे जिस जन का !
कीर्ति पराग सा सुवासित उस सुजन का !
हर परीक्षा उसकी स्व ईच्छा सा देती रहेगी फल !
श्रम साधना चरित्र आराधना जिसका जीवन जल !! 

बुधवार, 20 नवंबर 2013

साथ

कौन करता सहायता ,अप्रत्याशित हर समय !
अपने पराये से दुर ,इंसानियत का विस्मय !!१!!
सु कर्म रत सु सोच पाता ,क्रिटिकल सचुएशन जब !
आता मानव मसीहा ,अपना बनाकर तब !!२!!
कहा कौन किसका नहीं ,पा पाता  है साथ !
कु करम करमी से भाग ,खिच ले नित निज हाथ !!३!!
समय समरथ दे पर हित ,स्वहित रत जन तल्लीन !
करवट ले जब तब यही ,करे सब कुछ मलीन !!४!!
अपना जब अपना होय, पर जन का का काम !
पराया ही अपना हो , तब अपना क्या नाम !!५!!
जब आपण आपण न हो ,आन आपण का होइ !
जब आन आपण हो जाय ,आपण आन का होइ !!६ !!
जहा सगो से मिले नित ,गम की नव सौगात !
आज कल कौन तैयार ,देने के लिए साथ !!७!!

शनिवार, 16 नवंबर 2013

बराबरी

अकल्पनीय अकथनीय कह सकते अकरणीय अशोभनीय है !
कथा सब जाति धर्म सम्प्रदाय पंथ वर्ण भेद की विचारणीय है !!
नेता अभिनेता नेत्री अभिनेत्री की विविध विपदा अवर्णनीय है !
सार भस्म सा समाज में किसी भी प्रकार बराबरी अभस्मीय है !!१!!
ताप त्रय विमोचन त्रिलोकी त्रास तारन तप्त आभा से विलग है !
क्षेत्र जाति भाषा धर्म रूप रंग वेश भूषा भजन भाजन से भुवन है !!
भारत भूमि भूषित भुवन भर भायप भगति भावना से भरत है !
राम रावण पांडव कौरव कृष्ण कंस- कथा जन जन से कहत है !!२!!
भीष्म भीम बली शकुनी सुदोदन छली कृप कर्ण महारथी है !
महाभारत पुराण गीता ज्ञान में संसार सार तारक सारथी है !!
जूथपति जाम्बवान बज्रांग पादशक्ति की किससे बराबरी है !
राम भ्राता भरत से कुरुवीरो कुरुवंशियो से कसमकस परी है !!३!!
बराबरी नित की नव नव कर ही ब्रह्मर्षि से राजर्षि ने करी है !
फिर भी करम धरम काम धाम हरदम हरी नाम से ही हरी है !!
प्राचीन नवीन मोटा महीन महिमा माया मद मोह कोह भरी है !
राग रोग भाग भोग भुवन भर भर रही नित नव नव बराबरी है !!४!!
काल कलि कल का का केहु करत करामती कु को कामी करी है !
कुकरी सुकरी भाग भोग जाग जोग जग जगाये जतन  जरी  है !!
राकपा माकपा सपा बसपा अपा भाजपा कांग्रेस से क्षत्रप परी है !
लोक तंत्र को लूट तंत्र बनाने में लगी लगन सबमे अब बराबरी है !!५!!