बुधवार, 23 जून 2021

।। अलंकार सम्बन्धित प्रश्नोत्तर।।

     आइये आज हम  सभी क्लासेज एवं सभी कंपेटिशन्स के लिए मोस्ट इम्पॉर्टेन्ट अलंकार सम्बन्धित प्रश्नोत्तर को विस्तार से जानें और लाभ उठायें।

प्रश्न-1- कनक कनक ते सौगुनी, मादकता अधिकाय।वा खाए बौराय जग, वा पाए बौराय।। यहाँ कौन सा अंलकार हैं?

उत्तर- यमक 

प्रश्न-2- जहाँ बिना किसी कारण के कार्य का होना पाया जाय वहाँ कौन-सा अलंकार होता है?

उत्तर-विभावना अलंकार

प्रश्न-3-   जहाँ उपमेय में अनेक उपमानों की शंका होती है वहाँ कौन-सा अलंकार होता है?

उत्तर-सन्देह अलंकार

प्रश्न-4- दिवसावसान का समय मेघमय आसमान से उतर रही संध्या-सुन्दरी परी सी धीरे-धीरे-धीरे।  इस पंक्ति में कौन सा अलंकार है?

उत्तर-मानवीकरण अंलकार

प्रश्न-5- तीन बेर खाती थी वे तीन बेर खाती हैं। इस पंक्ति में कौन सा अंलकार है?

उत्तर-यमक अलंकार

प्रश्न-6- रहिमन जो गति दीप की, कुल कपूत गति सोय। बारे उजियारै करै, बढ़े अंधेरो होय। यहाँ कौन सा अंलकार है?

उत्तर- श्लेष अलंकार

प्रश्न-7- संदेसनि मधुवन कूप भरे यहाँ कौन सा अंलकार है?

उत्तर-अतिशयोक्ति अलंकार

प्रश्न-8- तरनि तनूजा तट तमाल तरुवर बहु छाये। इस पंक्ति में कौन सा अलंकार है?

उत्तर-अनुप्रास अलंकार

प्रश्न-9- पापी मनुज भी आज मुख से  राम नाम निकालते । इस  पंक्ति में कौन सा अलंकार है?

उत्तर- विरोधाभास अलंकार

प्रश्न-10- खिली हुई हवा फिरकी सी आई चली गई।  इस पंक्ति में कौन साअलंकार है?

उत्तर- उपमा अलंकार

प्रश्न-11- उपमेय में उपमान का निषेध रहित आरोप हो  तो कौन सा अंलकार होता है?

उत्तर- रूपक अलंकार

प्रश्न-12-  सुबरन को खोजत फिरत कवि व्यभिचारी चोर। इस पंक्ति में कौन सा अंलकार है?

उत्तर- श्लेष अलंकार

प्रश्न-13-  सारंग ले सारंग चली कर सांरग की ओट,

              सारंग झीनो देखकर सारंग कर गयी चोट।।

            यहाँ कौन-सा अलंकार  है?

उत्तर-यमक अलंकार

प्रश्न-14-बढ़त-बढ़त संपति-सलिल, मन -सरोज बढ़ जाइ। घटत-घटत पुनि ना घटे,बरु समूल कुम्हलाइ।। इस पंक्ति में कौंन सा अलंकार है?

उत्तर-  रूपक अलंकार

प्रश्न-15- नवल सुन्दर श्याम शरीर में ।यहाँ कौन-सा अलंकार है?

उत्तर- उल्लेखअलंकार

प्रश्न-16-पूत सपूत तो का धन संचय, पूत कपूत तो का धन संचय। प्रस्तुत पंक्ति में कौन-सा अलंकार है?

उत्तर- लाटानुप्रासअलंकार

प्रश्न-17- पानी बिच मीन प्यासी मोहि सुनि सुनि आवै हासी । यहाँ कौन सा अलंकार है?

उत्तर- विशेषोक्ति अलंकार

प्रश्न-18-  जब किसी सामान्य बात का विशेष बात से तथा विशेष बात का सामान्य बात से सर्मथन किया जाए,  तब वहाँ कौन-सा अलंकार होता है?

उत्तर- अर्थान्तरन्यासअलंकार

प्रश्न-19- चरर मरर खुल गए अरर रवस्फुटों से। यहाँ कौन-सा अंलकार है?

उत्तर- अनुप्रास अंलकार

प्रश्न-20- चरन-कमल बन्दौ हरि राई। यहाँ कौन-सा अलंकार है?

उत्तर- रूपक अंलकार

प्रश्न-21- उसी तपस्वी से लंबे थे, देवदार दो चार खड़े ।इस पंक्ति में कौन-सा अलंकार है?

उत्तर- प्रतीप अंलकार 

प्रश्न-22- अब अलि रही गुलाब में, अपत कटीली डार।कौन-सा अंलकार है?

उत्तर- अन्योक्ति अंलकार

प्रश्न-23- कुन्द इन्दु सम देह, उमा रमन करुनाअयन।यहाँ कौन-सा अलंकार है?

उत्तर- उपमा अंलकार

प्रश्न-24- कबिरा सोई पीर है, जे जाने पर पीर।जो पर पीर न जानई, सो काफिर बे पीर।यहाँ कौन सा अलंकार है ?

उत्तर- यमक अंलकार

प्रश्न-25- पट-पीत मानहुँ तड़ित रुचि सुचि नौमि जनक सुतावरं। इस पक्ति में कौन-सा अलंकार है?

उत्तर- उत्प्रेक्षा अलंकार

प्रश्न-26- नहिं पराग नहिं मधुर मधु, नहिं विकास इहि काल ।अली कली ही सौं बिध्यौं, आगे कौन हवाल ।।यहाँ कौन सा अलंकार है ?

उत्तर- अन्योक्ति अंलकार

प्रश्न-27- ध्वनि-मयी कर के गिरि-कंदरा। कलित-कानन केलि निकुंज को । यहाँ कौन-सा अलंकार है ?

उत्तर-  अनुप्रास अलंकार

प्रश्न-28 -माली आवत देखकर,कलियन करे पुकारि।
फूले फूले चुनि लिये,कालि हमारी बारि॥ यहाँ कौन सा अलंकार  है ?

उत्तर- अन्योक्ति अलंकार

प्रश्न- 29 - जब उपमेय तथा उपमान में पूर्ण रूपेण भ्रम हो जाए तब  वहाँ कौन सा अलंकार होता है?

उत्तर-भ्रांतिमान अलंकार

प्रश्न -30- पीपर पात सरिस मन डोला।यहाँ कौनसा अलंकार है?

उत्तर-उपमा अलंकार

प्रश्न -31-देखि सुदामा की दीन दशा करुना करिके करुनानिधि रोये। पानी परात को हाथ छुओ नहिं नयनन के जल सो पग धोये।।यहाँ कौनसा अलंकार है?उत्तर-अतिश्योक्ति अलंकार

प्रश्न- 32 - जहाँ समानता की बात संभावना के रूप में की जाए वहाँ कौन सा अलंकार होता है?

उत्तर- उत्प्रेक्षा अलंकार

प्रश्न -33 -रहिमन पानी राखिये, बिन पानी सब सून। पानी गए न उबरे, मोती मानुस चून।यहाँ  कौन सा अलंकार है?

उत्तर- श्लेष अलंकार
प्रश्न -34 - अलंकार का शाब्दिक अर्थ है-

उत्तर-आभूषण (ornament)

प्रश्न -35 - मेरी भव बाधा हरे राधा नागरि सोय।

              जा तन की झाई परे श्याम हरित दुति होय। यहाँ कौन सा अलंकार है?

उत्तर- श्लेष अलंकार

प्रश्न -36- ले चला साथ मैं तुझे कनक, ज्यों भिक्षुक लेकर स्वर्ण झनक। यहाँ कौन सा अलंकार है? 

उत्तर-उत्प्रेक्षा अलंकार

 प्रश्न - 37- पच्छी परछीने ऐसे परे पर छीने बीर।

                  तेरी बरछी ने बर छीने है खलन के।। 

यहाँ कौन सा अलंकार है? 

उत्तर- यमक अलंकार
प्रश्न -38-'वही मनुष्य है जो मनुष्य के लिए मरे' में कौन सा अलंकार है? 

उत्तर-यमक अलंकार

 प्रश्न -  39- अम्बर-पनघट में डुबो रही, तारा-घट ऊषा-नागरी। यहाँ कौन सा अलंकार है? 

उत्तर-रूपक  अलंकार

 प्रश्न - 40-काली घटा का घमंड घटा।यहाँ में कौन सा अलंकार है?

उत्तर- यमक अलंकार 

प्रश्न - 41- संतो-भाई आई ज्ञान की आंधी रे। यहाँ कौन सा अलंकार है? 

उत्तर-रूपक अलंकार
प्रश्न - 42- जेते तुम तारे, तेते नभ में न तारे ।यहाँ कौन सा अलंकार है?
उत्तर- यमक अलंकार 
प्रश्न-43-जब काव्य में एक ही शब्द के कई अर्थ होतें हैं तब  कौन सा अलंकार होता है?
उत्तर-श्लेष अलंकार
प्रश्न-44- जब एक ही शब्द का कम से कम दो बार या दो से अधिक बार भी भिन्न-भिन्न अर्थों में प्रयोग हो तो वहाँ कौन सा अलंकार होता है?
उत्तर-यमक अलंकार
 प्रश्न-45- एक कबूतर देख हाथ में पूछा, कहाँ अपर है ?
उसने कहा, अपर कैसा ? वह तो उड़ गया सपर है। यहाँ कौन सा अलंकार है?
उत्तर- वक्रोक्ति अलंकार
 प्रश्न-46- जहाँ आदर,घृणा,हर्ष,शोक,विस्मय आदि भावों को प्रभावशाली रूप में व्यक्त करने के लिए किसी शब्द की आवृत्ति होती है,वहाँ  कौन सा अलंकार होता है?
उत्तर- विप्सा अलंकार
 प्रश्न-47-   जब किसी काव्य को सुंदर बनाने के लिए किसी वर्ण की बार-बार आवृति हो तब  वहाँ कौन सा अलंकार होता है?
उत्तर- अनुप्रास अलंकार
 प्रश्न-48-झूम झूम मृदु गरज गरज घनघोर। यहाँ कौन सा अलंकार है?
उत्तर- पुनरुक्ति अलंकार
 प्रश्न-49-जहाँ उपमान(अप्रस्तुत,अप्रत्यक्ष) के वर्णन द्वारा उपमेय (प्रस्तुत,प्रत्यक्ष) की प्रतीति कराई जाती है, वहाँ  कौन सा अलंकार होता है?
उत्तर-अन्योक्ति अलंकार
 प्रश्न-50-शिव शिव शिव कहते हो यह क्या?
          ऐसा फिर मत कहना.
          राम राम यह बात भूलकर,
          मित्र कभी मत गहना। यहाँ कौन सा अलंकार है?
उत्तर- विप्सा अलंकार
प्रश्न-51-जिस शब्द से कहने वाले व्यक्ति के कथन का अभिप्रेत अर्थ ग्रहण न कर श्रोता अन्य ही कल्पित या चमत्कारपूर्ण अर्थ लगाये और उसका उत्तर दे तब वहाँ कौन सा अलंकार होता है?
उत्तर- वक्रोक्ति अलंकार
 प्रश्न-52-कानन कठिन भयंकर भारी। घोर घाम  हिम बारि बयारी।यहाँ कौन सा अलंकार है?
उत्तर-अनुप्रास अलंकार
 प्रश्न-53-
कहअंगद सलज्ज जग माहीं।रावन तोहि समान कोउ नाहीं॥
कह कपि धर्मसीलता तोरी। हमहुँ सुनी कृत पर त्रिय चोरी॥
यहाँ कौन सा अलंकार है?
उत्तर- वक्रोक्ति अलंकार
               ।।धन्यवाद।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें