आओ हम विचारे कुछ आज ,सूर्य-चन्द्र सा करते काज।
सोमवार, 15 जून 2020
। । आओ हम विचारे । । come we think hindi poem
सोमवार, 11 मई 2020
।।मनुजा।।daughter hindi poem
शनिवार, 9 मई 2020
।।सिक्का।।coin hindi poem
गुरुवार, 23 जनवरी 2020
।।कुशल कौशल।।
गुरुवार, 24 अक्तूबर 2019
।। दीपावली की शुभकामना ।।
हर दिन हमारा होवे मनभावना।
दीपावली की यही शुभकामना।।
पकवानों सा पावन-मनभावन।
आपका मन-मोर होवें सुहावन।।
अहि अघ अवगुन नहि मनि गहई।
हरइ गरल दुःख दारिद दहई।।
उत्तम प्रकृत्ति रहे गरलागरल संसार।
दीप ज्योति हर बन हरे सगरो भार।।
मंगलवार, 13 अगस्त 2019
।। विकल्प ।।substitute hindi poem
तलाश आज-कल जीवन में जीवन का।
नहीं पाये कोई मंजिल अपने नव जीवन का।।
बिजली-जीवन जल-जीवन पीने का।
विकल्प में नित नव-नव विकल्प ढूढ़ने का।।1।।
सज गया है चारों तरफ इस धरा पर।
नव महाभारत स्वार्थ-शकुनि शह पर।।
शांति मिले कैसे अशांति क्षण पर।
विकल्प भागलो किसी भी आपदा पर।।2।।
भाग लो नहीं भागलो मंत्र बनालो अब।
आपदा-असुर असुरक्षित हो ही जायें सब।।
विकास-पथ पग चूमे झूम-झूम कब।
विकल्प परिश्रम का सतत बना रहे जब।।3।।
घर भीतर-बाहर दस दिश हैं ताम-झाम।
पग-पग पल-पल हैं उलझे हो बस काम।।
पलायन से बच श्रेष्ठ कर्म करो निज धाम।
विकल्प की तलाश पूरी करेगे ही तब राम।।4।।
सोमवार, 12 अगस्त 2019
।।जानें कौन सा सुबह शाम मनभावन कर दे।।
आज का श्रम कल को लाजबाब बना दे।
एक बीज संघर्ष कर हरा-भरा तन कर दे।।
जागत-सोवत लक्ष्य कर्म स्वप्न पूर्ण कर दे।
जाने कौन सा सुबह शाम मनभावन कर दे।।1।।
इस हेतु सूर्य सा दिन- रात चलना सिख ले।
चंद्र से सर्दी-गर्मी अहर्निश सहना सिख ले।।
तपन कैसी भी हो स्वयं को जरा तपा तो दे।
जाने कौन सा सुबह शाम मनभावन कर दे।।2।।
भूख-प्यास त्याग एकनिष्ठ यती बन जी ले।
पावो लक्ष्य सदा शिव श्रम-कालकूट पी ले।।
कर्म की कमी कतिपय कही कोई कर न दे।
जाने कौन सा सुबह शाम मनभावन कर दे।।3।।
बाज बन बुद्धि-चोंच तन-पंख नित शोध दे।
मैदाने जंग में अब बार-बार गिरना छोड़ दे।।
मछली की आँख देख तू सब देखना छोड़ दे।
न जाने कौन सा सुबह शाम मनभावन कर दे।।4।।