सोमवार, 12 अगस्त 2019

।।जानें कौन सा सुबह शाम मनभावन कर दे।।

आज का श्रम कल को लाजबाब बना दे।
एक बीज संघर्ष कर हरा-भरा तन कर दे।।
जागत-सोवत लक्ष्य कर्म स्वप्न पूर्ण कर दे।
जाने कौन सा सुबह शाम मनभावन कर दे।।1।।
इस हेतु सूर्य सा दिन- रात चलना सिख ले।
चंद्र से सर्दी-गर्मी अहर्निश सहना सिख ले।।
तपन कैसी भी हो स्वयं को जरा तपा तो दे।
जाने कौन सा सुबह शाम मनभावन कर दे।।2।।
भूख-प्यास त्याग एकनिष्ठ यती बन जी ले।
पावो लक्ष्य सदा शिव श्रम-कालकूट पी ले।।
कर्म की कमी कतिपय कही कोई कर न दे।
जाने कौन सा सुबह शाम मनभावन कर दे।।3।।
बाज बन बुद्धि-चोंच तन-पंख नित शोध दे।
मैदाने जंग में अब बार-बार गिरना छोड़ दे।।
मछली की आँख देख तू सब देखना छोड़ दे।
न जाने कौन सा सुबह शाम मनभावन कर दे।।4।।

2 टिप्‍पणियां:

  1. आपकी इस प्रविष्टि् की चर्चा कल बुधवार (14-08-2019) को "पढ़े-लिखे मजबूर" (चर्चा अंक- 3427) पर भी होगी।
    --
    सूचना देने का उद्देश्य है कि यदि किसी रचनाकार की प्रविष्टि का लिंक किसी स्थान पर लगाया जाये तो उसकी सूचना देना व्यवस्थापक का नैतिक कर्तव्य होता है।
    --
    हार्दिक शुभकामनाओं के साथ।
    सादर...!
    डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'

    जवाब देंहटाएं
  2. मैदाने जंग में अब बार-बार गिरना छोड़ दे।।
    वाह बहुत सुंदर।

    जवाब देंहटाएं