बुधवार, 3 नवंबर 2021

।।दीप पर्व दीपोत्सव मनायें आज।।

        ।।दीप पर्व दीपोत्सव मनायें आज।।
अंधकार पर प्रकाश के विजय का,
मनायें अद्भुत प्रकाश का पर्व आज।
सर्वदात्री धनदेवी के प्रगटोत्सव का,
लोकप्रिय ललित दीपोत्सव आज।।
रिद्धि-सिद्धि सह गणेश पूजन का,
ज्योतिर्मय दीप करें प्रदीप्त आज।
धनेश कुबेर की कृपा पाने का,
दीपमालिका से सम्मान आज।।
काम क्रोध लोभ रावण नाश का,
संकल्प  दीप दीपक दीया आज।
 विनम्र बन अज्ञान पर ज्ञान का,
 सर्वत्र सम्मान शमा जलायें आज।।
गलत पर सही पर्वो के  समूह का,
दीपमाला दीवाली दीपावली आज।
राग क्लेश द्वेष दुःख दाह का,
तिमिर मिटाने तिमिरहर जलायें आज।।
सुख शान्ति स्नेह  प्रेम नेह का,
मधुर स्वीट परस्पर बाटें आज।
शुभकामनाओं सहित सत्य का,
दीपपर्व दीपोत्सव मनायें आज।।
    ।। शुभकामनाओं सहित।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें