बुधवार, 10 अप्रैल 2013

सुर सुरा सुन्दरी

सुर सुरा सुन्दरी का अद्भुत संयोग !
सुख शान्ति हरता भरता इनका योग वियोग!!१!!
स्वर वाणी बन करता अनेक करामात!
मुख पर हो इसके बलहि पान पनहि बरसात !!२!!
सुरा मान अपमान का है सदैव गवैया !
किस तरह गले लगाया आपने ये भैया !!३!!
सुन्दरी के रुप अनेक बना लो सोच नेक !
सोच सुधरी यदि नहि तो मिले ठेक पै ठेक !!४!!
शुम्भ निशुम्भ संहारनि सुन्दरी की कहानी !
महिष मर्दिनी की कथा सुनते हम जुबानी !!५!!
सब जानते व मानते मात बेटी बहना !
बनती यह पत्नी भी एक सदपुरुष का गहना !!६!!
कापुरुष क्लीव सा नित इधर उधर मचलते !
सभी रिश्ते मर्यादा को कुकृत से मलिन करते !! ७ !!
गाते हर पल प्रियाप्रिय स्वानूभव का गान !
घर परिवार समाज में बराबर का योगदान !!८ !!
कन्या सुकन्या वीष्कन्या है तिसो पर भारी !
कल आज कल हर पल हर सुख शान्ति दे नारी !!९!!
कुल कलंकी कामिनी की कामना को कर कर !
करते कलंकित कुल कुल कामी कुमार कुवर !!१०!!
कामिनी दामिनी नामी नाम को तरसाती !
हर ले सब स्वजनो का सुख पाप पुंज बरसाती !!११ !!
दूसरा पहिया रथ का है निसन्देह नारी !
पहला पुरुष भले टूटे पर निभाती सारी !!१२!!
प्रेरणा प्रेम सुन्दरी सहे क्यो नित घात !
जूती समझे कापुरुष तेरी है यह मात !!१३ !!
दुर्गा दुर्ग बिनाशिनि यह हर सदगति दायिनी !
हरि हर पूजित सेवित नित दुनिवार निवारिनी !!१४ !!
आभा भर पराभव में ये जगमातु गिरिजा !
शंकर सुतो सा जग को है तुम्ही ने सिरिजा !!१५!!
सवत पराभव में हो पराभूत अमित सारे !
मित हू सबका होवे आप के वारे न्यारे !!१६!!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें