शुक्रवार, 30 नवंबर 2012

श्रेष्ठ मानव



नमस्कार उस श्रेष्ट को जो करता लालच सज्जन संगम का!
द्विजप्रेमी परगुणानन्दी विद्याभिरुचि स्वपत्नि अनुरक्ति का!!
रखता हो शिव में भक्ति दुर्जन त्यागकर संयम स्वयं का!
भय रखता लोकनिंदा का रुप हैंउत्तमोत्तम गुणों का!!

श्रेष्ठ जन धैर्य क्षमा रखते विपत्ति अभ्युदय में!
रखते हैं पटुता पराक्रम भाषण व युध्द में!!
अभ्यास व रुचि होती शास्त्राध्ययन यश विषय में!
स्वभाव में रहते सभी होते न कभी पर रुप में!!


असिधारा पर चलने की तरह रुपहैं साजते!
आये अतिथि क आदर छिप कर दान जो करते!!
गर्वहीनता धन सम्पत्ति में उपकार सभा का कहते!
निन्दारहित बात करते कर उपकार किसी का न कहते!!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें