मंगलवार, 30 दिसंबर 2014

दो हजार पन्द्रह सोलह कला कान्ति दे सुख शान्ति दे।

नव किसलय नव वर्ष लहरे जन शिखा पर हरदम।गुरु गुरुतर ज्ञान मान धन धान्य भरे बन करदम।।1।।दो हजार पन्द्रह सोलह कला कान्ति दे सुख शान्ति दे।मन मलिनता तन कलुषता हटा हृदय दूरी पाट दे ।।2।।प्रण करना सहज कठिन है निभाना के संज्ञान से ।सद संकल्प नित निभाने की लालसा हो सम्मान से ।।3।।सहज बयर बिसराय राय मणि माणिक मुक्ता सी ।जन्म कर्म मुक्त ज्ञान रश्मि माहताब आफताब सी ।।4।।इच्छित रक्षित फ़लै फ़ुलै अनुराग वन मन में ।फैले प्रेम पराग सौदामिनी सा चमके जन जन में ।।5।।

शुक्रवार, 21 मार्च 2014

महासंत

देव दनुज नर नाग करते भागम भाग !
सदा सदरत सुजन विरत हो जप जाग !!
घर में पा जाते दशरथ सा अपूर्व भाग !
विस्वामित्र सा जपी भी करता विराग !!१!!
आदि अद्य अंत आता अपना अरिहंत !
पर पर पर काटन से कौन कहाये संत !!
पतझड़ पर छा जाए जो बनकर बसंत !
नर नरेश वही जन पूजित जो महासंत !!२!!

रविवार, 9 मार्च 2014

हम

हम है कौन मौन सदा इस पर रहते !
हम है क्या मायामय मय मय करते !!
हम ऐसे वैसे नहीं कि जैसे तैसे कह देते !
हम हम है हम हरदम हम क्यों न रहते !!१!!
हम मै होकर अलग थलग हैं कर जाते !
जाति पाति के बंधन बध क्रंदन करते !!
बध एक माला में हम कैसे सहज जाते !
धर्म क्षेत्र भाषा पर जब सब एका हो पाते !!२!!
अनेक से एक हम तब जग जग भगाते !
सूर्य बन धरा से त्रास तिमिर तोड़ जाते !!
पर हम है कैसे जैसे होते यन्त्र मंत्र तंत्र !
स्ववश नहीं है परवश या हैं हम परतंत्र !!३!!
स्वतन्त्र देश वासी मक्का सेवे या काशी !
पर पर की इच्छा नाचे क्यों भारतवासी !!
रिमोट से क्यों हो जाते हैं हम संचालित !
वोट की राजनीति से क्यों हो हम बाधित !!
विकास वहाँ कहा नित नए घोटाले जहां !
पर्दानसीन कोई नहीं बे पर्दा हैं सब यहाँ !!४!!
किसको कहें क्यों कहें कैसे कहें क्या कहें !
जमीर बेच जरुरत छोड़ ख्वायिशो में बहे !!
सिगूफा छोड़ तोड़ ताड का मोड़ माड़ महे !
ताली पीट जन बीच कह कहे में रत रहे !!५!!  

शनिवार, 18 जनवरी 2014

मन

जग धारा में बहना सुख दुःख सहना रह अतृप्त !
काम कोह लोभ मोह चाहे-अनचाहे करे संलिप्त !!
बहाने बहाते सच को हो कर शत असत में लिप्त !
मन मार मार डाले चलाये कर को कर स्व लिप्त !!१!!
मन डोले तन डोले होले होले कदम डोले हो किंकर !
मन के दास-दासी बन नाचे जग का हर नारी-नर !!
मन राजा कृतदास सा मान हमें काटे हमारा पर !
मन का राजा बन हो जाय सफल पग पग पर !!२!! 
 

मंगलवार, 14 जनवरी 2014

आप हरे संताप पाप ताप

निज सुख दुःख से हट देखे थोड़ा पर को !
सच बात  भारी भरकम माने  अपने को !!
 सुधरेगी सब जब मिटा देगे भय भूत को !
समरसता समानता से एक माने सब को !!१!!
का हे दुखी पर पाप से झेल रहा तू संताप !
निज कर्म धर्म के पाप का सहना तू ताप !!
जग जीवन दिने वाले रखते हर पल नाप !
शरनागत होते आप हरे संताप पाप ताप !!२!!  

सोमवार, 13 जनवरी 2014

भव भय त्राता

जानत तुम्ही मानत तुम्ही मनावत तुम्ही दिन राता !
सदा सन्दर्भ हो लायक जब जब हम तुम बनावे बाता !!
प्रेम कथा न बने व्यथा जब जहान जुड़ करे जग राता !
पद पद्मो में बन्दन दूर करो जग क्रंदन भव भय त्राता !!१!!  

गुरुवार, 9 जनवरी 2014

पोषक

अब तबके तबके वाले करते कहते निराले !
फास गले की जैसे-तैसे झट दूजे में है डाले !!१!!
पोषक बन सदके सजदा करते सदा सबके !
कर्म-धर्म के पायक ही सायक होवे जनके !!२!!
खटकीरे सा लोहू अर्जित जनके धन गटके!
शोषक या तोषक पर मोचक दिखते सबके !!३!!
जाने माने पहचाने कुछ अनजाने भयसे !
शोषक को ही मोचक माने किस कारनसे !!४!!
पोषक-मोचक भाव भरे भय भव मन मे !
केचुली है छोड़,जोड़ हर मोड़ मिल तन में !!५!!