शनिवार, 21 सितंबर 2013

पञ्च दोहे

देखे दूरंगी रेख ,दुनिया दोहरि दौर !
नित पर सुख दुःख ही पेख ,त्यागे खुद निज ठौर !!१!!
काम दुर काम बस भूत ,लगन लगे व्यविचार !
कामाचारी का कूत ,बचा ले सदाचार !!२!!
कब बचेगा सदाचार ,जब सारे है चोर !
हर मन मिटा कदाचार ,हो स्वकर्म ही ठोर !!३!!
चोर गिने गिनाये सब ,पर गनकू भी चोर !
अंग बेअंग सभी अब ,करे इसी पर जोर !!४!!
समय काम धरम चोरी ,जाने सब अधिकार !
सब कुछ हो सहज मोरी ,याद नहीं निज कार !!५!!
         

मंगलवार, 10 सितंबर 2013

शिकारी और शिकार

सिकवा सिकता सा सदा सोहे स्व स्वपरिवार !
तना तनी से केतु राहू सा बदता है नित रार !!
जब जाय जती जू जतावे जातरू सू सब सार !
तब होते सब कालनेमी सा शिकारी ही शिकार !!१!!
बंद मुठ्ठी से सरक सिकता सिखावे नित ज्ञान !
सिकवा को बना सिकता करे हम सच का भान !!
सरकता नित सिकता जू सब आन बान शान !
नहीं कर पाया कोई शिकारी- शिकार पहचान !!२!!
शिकारी भी हो जाता शिकार बिखर कर तार तार !
छोटे मोटे शिकार पा जब पर मान धन पर करे प्रहार !!
क्षणिक सुख शान्ति ईमान मान बेच जब करे व्यवहार  !
तब बून रहा नित नाश-जाल होने को निज ही शिकार !!३!!
अनाथन के नाथ बन जो करे छल कपट का व्यवहार !
चंड मुंड रक्तबीज सा हो भले होता उसका भी संहार !!
आख वाले अंधे बन करते हैं जब सब मिथ्याचार !
तब कठिन है समझना कौन शिकारी कौन शिकार !!४!!

हे गन नायक

जय जय हे गनेश तू पूजित मातु- महेश ,
सुचिता शुभता वेश जाने जन जनेश !
थारो न्यारो वेश है ज्ञान बुद्धि ज्ञानेश ,
राज रचो राजेश भलो भलाई के रमेश !!१!!
वासरमणि तम हरन हौ आपु विघ्न हरन ,
सुमुख हे एकदसन रमते बन सिन्दूर बदन !
प्यारो रूप गजकरन भाते शुभ सब सदन ,
जगे जागरन जतन जात जरे जोत जरन !!२!!
लम्बोदर विघ्नेश बिनायक हर हर दर्द हे गननायक
 नाश विनाश के नायक सुख शान्ति के तुम दायक !
सुरप्रिय सुन्दर सु लायक सुवासित तेरा है सायक ,
परे पद पद्म पापी पूरन पावे पल पल पायक !!३!!
अब तो आ जा गनराज मेवाती लाल बुलाता है ,
सुन जा हर एक राज जगतसुत राज बताता है !!
करिवर बदन भरो सदन भगत स्वगीत सुनाता है ,
दिखा जा वो अब मार्ग जो जग जमात जगाता है !!४!!

रविवार, 8 सितंबर 2013

हारे का हरि नाम

व्यथा कथा बन जाती सबकी,
जोर जवानी जब माने मन की!
ताने बाने जब बने हो तन की ,
तब क्या कहना उस जन की !!१!!
नहीं नीति नहीं सदाचरन ,
फलते फूलते हैं  कदाचरन !
सुरुचि का करता ध्यान धरन ,
देखता सुनीति का पल पल मरन !!२!!
माया बस जब शिव चतुरानन ,
कहा ठहरता तब तुच्छ मानव मन !
जोगि जती मुनि मन मनभावन ,
करते हैं अपावन को पावन !!३!!
उनकी याद न आती बली को ,
अहंकार स्वबल का छली को !
कुकर्म मद मस्त करे मली को ,
च्युत कदाचरन करे काली कली को !!४!!
हार हर हाल हरदम हमसफ़र हो,
हरि-हर हरावे तरसावे तार तार तरी हो !
मन-मानस मलिनता ही जब मूर्ति हो ,
सूख जाय काटा सा काटों की गति हो !!५!!
तब आयेगी आयेगी याद हरि नाम की ,
रुलायेगी याद उसको स्वयं काले काम की !
हो धाराशाही कहेगा कथा विधि वाम की ,
जब नहीं चलेगा कर्म पथ पर राम की !!६!!
जाये चाहें जहां आये न कोई काम ,
मुक्ति मिले न उसे जाये जिस धाम !
सच सुख शान्ति स्वनीड ही हो हर शाम,
जप रे मना हरि हरि है हारे का हरि नाम !!७!! 

मंगलवार, 3 सितंबर 2013

आशा राम

राम श्याम सब दायक नाम ,सनातन धर्म के हैं ये शान !
सीता राधा मिटाये बाधा , हैं आदर्श सीताराम राधेश्याम !!
आशा पिपाशा विपाशा ताशा,खेले खेल खल फिर भी नाम !
चार नाम रस चारो धाम ,जपते ही मिलता है मुक्ति धाम !!१!!
सीताराम राधेश्याम वर्नाभिधान ,हैं जग पूजनीय नाम !
सत सत प्राभिधान जग के ,इनके वर्णों में आते काम !!
छोटा बड़ा नहीं हम कहते ,ये आशा आते आशा काम !
निराशा दुराशा गम भाग भगे,जो शरण इन दो के नाम!!२!!
प्रकृति नटी नित नाच नाचती,नचाती पल पल जन जन को !
वेश बदल छिन छिन छलती,छली छलाती चलाती जग को !!
प्रकृति अनंत में जो रमें,  वह आशा तुच्छ समझे रमणी को  !
जगह कहा द्रुम बाल जाल सा, जहा उलझाए निज लोचन को !!३!!
किमि कुवेश करि सके, जो रहते रत सत सदा जपते हरि नाम!
कालनेमि सा सुवेश,  कवनो युग मा आवे कदो न काम !!
रावन राहू संत देव बन, न लावो कदों हरि को अपने बाम !
पियो कालकूट कैलासपति, कमलाकर आशा आशा राम !!४!!

सोमवार, 2 सितंबर 2013

श्वास

कर देख लिया सारा जतन ,होना निश्चित है जग पतन !
ऐसा नहीं पतन नहीं मरन ,मरन है श्रेष्ट नहीं है पतन !!१!!
जब तक श्वास तब तक आस,शरीर शरीरी में श्वास वास !
अंतिम श्वास प्राण निकास ,प्राण पखेरू उड़ते शरीर विनास !!२!!
ध्रुव सत्य गिनती श्वासों की ,शोषक शोषण करे विश्वासों की !
समय कथा कहता कालो की ,कंचन कीर्ति कामिनी वालो की !!३!!
राजा रंक फ़कीर योगी संत, सत्य श्वास ही है सबका कंत !
कर्त्तव्यबोध बनाता महंत,शरीर शांत पर नहीं इसका अंत !!४!!
सुविचार कुविचार फलते हैं,इनको ही राम रावन कहते हैं !
कृष्ण कंस बन ये पलते है,शरीरी बाद विचार ही रहते हैं !!५!!
हर शरीर में हैं राम रावन ,कब कृष्ण कब कंस हो मनभावन !
रावन कंस दुःख दवानन ,राम कृष्ण हैं सुख शान्ति सावन !!६!
सबका समय थामे श्वास डोर,माने न माने तुम साहू या चोर !
सदकर्म कुकर्म रह धरा मचाते शोर,मत कुकर्म श्वासों को बोर !!७!!

रविवार, 1 सितंबर 2013

भोर

भोरवा भईल बिहान जागी सभे भईया किसान !
गली गली में हर मोड़ प परल बा बहुत काम !!
चहचहाई चिरई चेतावे हो गइल बा अब बिहान !
ह अराम हराम आलस छोड़ी कइल जा काम !!१!!
देखी रतिया गइल ओही तरे सब दुखवो जाई !
सुखवा बा मेहनत धाम करी काम सुखवो पाई !!
जे टुकुर टुकुर ताके फुदुके ओहु के त बारी आई !
अबहिन त बानी लायक त आपन बना के जाई !!२!!
इ सुन्नर सुघर सुघरी सुदेश दे घूमि घूमि सबके !
चेहरा देखावे रोज भोरवे निज घूघट उठाइके !!
जागी के पाई सुती के गवाई कहे ठुमका लगाइके !
सुख -सुन्दरी बतावे सबके सच झलक दिखाइके !!३!!